Home / छत्तीसगढ़ / अवैध शराब कारोबार पर ढिलाई भारी, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित

अवैध शराब कारोबार पर ढिलाई भारी, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित

अवैध शराब कारोबार पर ढिलाई भारी, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित

 

रायपुर। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोपों के चलते गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर नियंत्रण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में थाना स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने और निगरानी में लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

 

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रदेश में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *