Home / छत्तीसगढ़ / कवर्धा में लंगूरों का आतंक: 10 दिनों में 12 लोगों पर हमला, दहशत में रहवासी

कवर्धा में लंगूरों का आतंक: 10 दिनों में 12 लोगों पर हमला, दहशत में रहवासी

कवर्धा में लंगूरों का आतंक: 10 दिनों में 12 लोगों पर हमला, दहशत में रहवासी

 

कवर्धा। शहर में लंगूरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 10 दिनों में आक्रामक लंगूरों के हमलों में 12 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वार्ड क्रमांक 10, 11 और 12 के रहवासी लगातार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार लंगूर अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। हमलों के डर से लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी परहेज किया जा रहा है।

 

रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर लंगूरों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े जाने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल