Home / छत्तीसगढ़ / झारखंड से कांकेर की युवती को कराया गया मुक्त, 130 लोगों को बंधक बनाए जाने का आरोप

झारखंड से कांकेर की युवती को कराया गया मुक्त, 130 लोगों को बंधक बनाए जाने का आरोप

झारखंड से कांकेर की युवती को कराया गया मुक्त, 130 लोगों को बंधक बनाए जाने का आरोप

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की एक युवती को झारखंड के गढ़वा से सुरक्षित मुक्त कराया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि वहां करीब 130 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, दुर्गूकोंदल क्षेत्र की रहने वाली विद्या भारती नरेटी ने एक वीडियो भेजकर दावा किया था कि गढ़वा में करीब 30 लड़कियों और 100 लड़कों को जबरन रोका गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ और युवती को वहां से वापस लाया गया।

 

हालांकि, पुलिस ने मानव तस्करी की बात से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *