Home / छत्तीसगढ़ / रसोई पर महंगाई की मार: रायपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा, अब 1013 रुपये में मिलेगा

रसोई पर महंगाई की मार: रायपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा, अब 1013 रुपये में मिलेगा

रसोई पर महंगाई की मार: रायपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा, अब 1013 रुपये में मिलेगा

 

रायपुर। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। इसके बाद रायपुर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1013 रुपये हो गई है।

 

कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा। रसोई गैस महंगी होने से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों की मासिक खर्च बढ़ने की आशंका है। यह पिछले कुछ महीनों में घरेलू एलपीजी की कीमतों में हुई दूसरी वृद्धि मानी जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि अलग-अलग शहरों में स्थानीय कर और परिवहन लागत के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

 

गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल