Home / छत्तीसगढ़ / भारतमाला मार्ग पर दबंगों की अवैध वसूली का खेल, ट्रक चालकों से जबरन वसूले जा रहे रुपये

भारतमाला मार्ग पर दबंगों की अवैध वसूली का खेल, ट्रक चालकों से जबरन वसूले जा रहे रुपये

भारतमाला मार्ग पर दबंगों की अवैध वसूली का खेल, ट्रक चालकों से जबरन वसूले जा रहे रुपये

 

कोरबा जिले में उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग पर कथित रूप से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंग तत्व सड़क किनारे अस्थायी रास्ता बनाकर भारी वाहनों की आवाजाही करवा रहे हैं और ट्रक चालकों से जबरन रुपये वसूल रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम तरदा के पास भारतमाला परियोजना के मार्ग पर मिट्टी डालकर एक अनधिकृत कटिंग पॉइंट तैयार किया गया है। इसी रास्ते से ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को निकाला जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान वाहन चालकों से अवैध रूप से वसूली की जा रही है, जबकि संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रेलिंग काटकर नया रास्ता बनाया गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी है और प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

भारतमाला परियोजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल है। ऐसे में निर्माणाधीन मार्ग पर अवैध गतिविधियों और वसूली के आरोपों ने परियोजना की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *