Home / छत्तीसगढ़ / बिना OTP के खाते से उड़ाए ₹1.08 लाख, साइबर ठगी का शिकार बने IIIT के प्रोफेसर

बिना OTP के खाते से उड़ाए ₹1.08 लाख, साइबर ठगी का शिकार बने IIIT के प्रोफेसर

बिना OTP के खाते से उड़ाए ₹1.08 लाख, साइबर ठगी का शिकार बने IIIT के प्रोफेसर

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ट्रिपल आईटी (IIIT) के एक प्रोफेसर के बैंक खाते में बिना उनकी जानकारी और OTP के एक फर्जी बेनिफिशियरी जोड़ दिया गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 1.08 लाख रुपये निकाल लिए।

 

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर को बैंक खाते से रकम कटने का पता चलने पर उन्होंने तत्काल बैंक और साइबर पुलिस से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि अज्ञात ठगों ने खाते में फर्जी लाभार्थी (Beneficiary) जोड़कर ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि प्रोफेसर के मोबाइल पर किसी भी प्रकार का OTP नहीं आया।

 

पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बिना OTP के खाते में फर्जी बेनिफिशियरी कैसे जोड़ा गया और ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई।

 

साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से बैंकिंग संबंधी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की स्थिति में तुरंत बैंक व साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल