Home / छत्तीसगढ़ / सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 3 की मौत, कई घायल

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 3 की मौत, कई घायल

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 3 की मौत, कई घायल

 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

 

पुलिस के अनुसार, यह हादसा चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के उमझर घाटी के पास हुआ। पिकअप वाहन में करीब 30 लोग सवार थे, जो एक शादी से जुड़े “चौथी” कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई।

 

हादसे में सीता कुंवर पांडो और रामशरण पांडो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंती पांडो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल अंबिकापुर और सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का मुख्य कारण खराब सड़क और बारिश के कारण फिसलन भरी कच्ची सड़क थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *