धमतरी में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। शहर के छत्रपति शिवाजी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से गुजर रहा था तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना का पूरा दृश्य पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को उजागर करता है, खासकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में।












