बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विदेशी युवतियों की हिरासत के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में पकड़ी गई विदेशी युवतियों को लंबे समय से हिरासत में रखा गया है। इस पर सवाल उठाते हुए युवतियों ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्हें 14 जनवरी 2026 से लगातार हिरासत में रखा गया है, जो पूरी तरह अवैध है।
मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों से स्पष्ट जवाब मांगा है कि किन परिस्थितियों में इन विदेशी महिलाओं को इतनी लंबी अवधि तक हिरासत में रखा गया। साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा है कि उनके खिलाफ क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है।
बताया जा रहा है कि इन विदेशी युवतियों को पहले पूछताछ के बाद डिटेंशन सेंटर भेजा गया था, जहां वे अब तक रह रही हैं।
हाई कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। अब इस केस में केंद्र और राज्य सरकार के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।













