Home / छत्तीसगढ़ / मोबाइल पर बात करने से इनकार करना पड़ा भारी, युवती पर चाकू से जानलेवा हमला; आरोपी फरार

मोबाइल पर बात करने से इनकार करना पड़ा भारी, युवती पर चाकू से जानलेवा हमला; आरोपी फरार

मोबाइल पर बात करने से इनकार करना पड़ा भारी, युवती पर चाकू से जानलेवा हमला; आरोपी फरार

 

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी में मोबाइल पर बात करने से इनकार करने पर एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, युवती गांव में गुपचुप का ठेला लगाती है। आरोपी युवक ने उससे मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन युवती के मना करने पर वह भड़क गया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल