Home / छत्तीसगढ़ / बदलते मौसम का असर: सिम्स में मरीजों की रिकॉर्ड भीड़, एक दिन में पहुंचे 2231 मरीज

बदलते मौसम का असर: सिम्स में मरीजों की रिकॉर्ड भीड़, एक दिन में पहुंचे 2231 मरीज

बदलते मौसम का असर: सिम्स में मरीजों की रिकॉर्ड भीड़, एक दिन में पहुंचे 2231 मरीज

 

बिलासपुर। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप, उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उपचार के लिए रिकॉर्ड 2231 मरीज पहुंचे।

 

अस्पताल में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की भारी भीड़ रही। वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, बुखार, पेट संबंधी संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। बढ़ती मरीज संख्या के कारण अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी अतिरिक्त दबाव देखा गया।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और मौसम के अनुरूप खानपान अपनाएं, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम का यही रुख बना रहा तो मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *