Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ की धरती पर अब उगेंगे दशहरी और बैंगनफल्ली आम, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

छत्तीसगढ़ की धरती पर अब उगेंगे दशहरी और बैंगनफल्ली आम, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

छत्तीसगढ़ की धरती पर अब उगेंगे दशहरी और बैंगनफल्ली आम, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

 

रायपुर। उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध दशहरी आम और आंध्र प्रदेश की मशहूर बैंगनफल्ली किस्म अब छत्तीसगढ़ की मिट्टी में भी बेहतर उत्पादन दे सकेगी। हाल ही में हुए शोध में यह सामने आया है कि प्रदेश की जलवायु और मिट्टी इन दोनों किस्मों के लिए अनुकूल है। 

 

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन उन्नत किस्मों की खेती से किसानों की आय बढ़ने की संभावना है। दशहरी आम अपनी मिठास और खुशबू के लिए जाना जाता है, जबकि बैंगनफल्ली आम बड़े आकार और लंबे समय तक टिकाऊ रहने के कारण बाजार में काफी मांग में रहता है। 

 

कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में इन किस्मों की सफल खेती होने से आम उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश को नई पहचान मिल सकती है। इससे किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी से भी बेहतर मुनाफा मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *