Home / छत्तीसगढ़ / कमीशन के लालच में आठ बैंकों में खुलवाए म्यूल अकाउंट, SBI पहुंचते ही युवक गिरफ्तार

कमीशन के लालच में आठ बैंकों में खुलवाए म्यूल अकाउंट, SBI पहुंचते ही युवक गिरफ्तार

कमीशन के लालच में आठ बैंकों में खुलवाए म्यूल अकाउंट, SBI पहुंचते ही युवक गिरफ्तार

 

 

बिलासपुर में साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कमीशन का लालच देकर एक युवक से आठ अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए थे। मामला तब सामने आया जब युवक एसबीआई शाखा पहुंचा, जहां उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।

 

पकड़े गए युवक की पहचान दीपेश कुमार गुप्ता (21) निवासी ग्राम सिरसी, थाना बसदई, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में वह खातों और लेनदेन को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और जांच शुरू की गई।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को कमीशन देने का लालच देकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए गए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी और संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में किया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *