
सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, खोपा धाम से लौट रहे श्रद्धालु की मौत; पांच घायल
सूरजपुर। जिले में सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब खोपा धाम से दर्शन कर लौट रही बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के ग्राम लिचिरमा से श्रद्धालु रविवार को खोपा धाम गए थे। शाम को सभी बोलेरो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर जिले में सड़क पर खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और सड़क पर ट्रक खड़े होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।













