Home / छत्तीसगढ़ / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया भरोसा, भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन के प्रस्ताव पर हो रहा विचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया भरोसा, भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन के प्रस्ताव पर हो रहा विचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया भरोसा, भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन के प्रस्ताव पर हो रहा विचार

 

रायपुर। भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की मांग को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेजे पत्र में बताया है कि बस्तर रेजिमेंट के गठन का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को प्राप्त हो गया है और वर्तमान में निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसकी समीक्षा की जा रही है।

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जून 2026 में रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बस्तर के आदिवासी युवाओं की बहादुरी, देशसेवा और नक्सल विरोधी अभियानों में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना में अलग बस्तर रेजिमेंट बनाने की मांग की थी। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के युवाओं को सेना में अधिक अवसर मिलेंगे और देश की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

रक्षा मंत्री ने अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि प्रस्ताव पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन इसे गंभीरता से विचार के लिए संबंधित प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इस पत्र के सामने आने के बाद बस्तर क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है और स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए सम्मान और रोजगार के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल