Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में ITMS की ‘तीसरी आंख’ पर संकट, 100 से ज्यादा कैमरे बंद

रायपुर में ITMS की ‘तीसरी आंख’ पर संकट, 100 से ज्यादा कैमरे बंद

रायपुर में ITMS की ‘तीसरी आंख’ पर संकट, 100 से ज्यादा कैमरे बंद

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों की पहचान और घटनाओं की निगरानी के लिए लगाए गए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के 100 से ज्यादा कैमरे बंद बताए जा रहे हैं। कैमरों के खराब होने से पुलिस की जांच और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने में परेशानी सामने आ रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, ITMS कैमरों के रखरखाव से जुड़ी समस्या के चलते बड़ी संख्या में कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। संबंधित कंपनी का करीब 8 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने की बात भी सामने आई है। इसके चलते मेंटेनेंस प्रभावित होने की स्थिति बताई जा रही है।

 

अपराध जांच पर पड़ रहा असर

 

शहर में लगे ITMS कैमरे पुलिस के लिए महत्वपूर्ण निगरानी तंत्र हैं। सड़क हादसों, चोरी, लूट और अन्य वारदातों के बाद पुलिस इन कैमरों की रिकॉर्डिंग के जरिए संदिग्धों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाती है। बड़ी संख्या में कैमरे बंद होने से जांच में महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में दिक्कत हो सकती है।

 

कैमरों की खराबी और रखरखाव को लेकर अब व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के लिहाज से ITMS कैमरों को जल्द दुरुस्त कराना जरूरी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *