Home / छत्तीसगढ़ / सोना खरीदने से बचने की पीएम मोदी की अपील का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने किया समर्थन

सोना खरीदने से बचने की पीएम मोदी की अपील का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने किया समर्थन

सोना खरीदने से बचने की पीएम मोदी की अपील का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने किया समर्थन

 

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने की अपील का छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने समर्थन किया है। एसोसिएशन ने इसे देशहित और अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

 

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि लोग बड़ी मात्रा में सोने में निवेश कर उसे तिजोरियों में बंद कर देते हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ नहीं मिलता। उन्होंने प्रधानमंत्री के “एक साल का संयम, सालों-साल की समृद्धि” संदेश को दूरदर्शी सोच बताया।

 

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से वैश्विक ट्रेड वॉर, युद्ध जैसी परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना-चांदी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता बनी हुई है। इसका असर सराफा बाजार पर भी पड़ा है और बाजार लंबे समय से मंदी के दौर से गुजर रहा है।

 

कमल सोनी ने यह भी कहा कि भारत में सोना-चांदी केवल निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक आभूषण का हिस्सा है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री की यह अपील भविष्य में बाजार को स्थिरता दे सकती है और सराफा कारोबार को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *