Home / छत्तीसगढ़ / अबूझमाड़ के टोयापारा में बदली तस्वीर, ग्रामीणों ने खुद ढहाया नक्सलियों का स्मारक

अबूझमाड़ के टोयापारा में बदली तस्वीर, ग्रामीणों ने खुद ढहाया नक्सलियों का स्मारक

अबूझमाड़ के टोयापारा में बदली तस्वीर, ग्रामीणों ने खुद ढहाया नक्सलियों का स्मारक

 

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ स्थित टोयापारा गांव में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्षों तक नक्सलियों के डर में जी रहे ग्रामीण अब खुलकर सुरक्षा बलों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसी बदलाव का प्रतीक बनते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के सहयोग से गांव में बने नक्सली स्मारक को स्वयं ध्वस्त कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार सुरक्षा बलों की मौजूदगी, विकास कार्यों और प्रशासन की सक्रियता से लोगों का भरोसा बढ़ा है। इसके चलते ग्रामीण अब नक्सलियों के प्रभाव से बाहर निकलकर शांति और विकास के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं।

 

प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने इसे अबूझमाड़ में बदलते माहौल का सकारात्मक संकेत बताया है। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल