Home / छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चांपा में बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या, सिर धड़ से अलग कर उतारा मौत के घाट

जांजगीर-चांपा में बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या, सिर धड़ से अलग कर उतारा मौत के घाट

जांजगीर-चांपा में बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या, सिर धड़ से अलग कर उतारा मौत के घाट

 

जांजगीर-चांपा। जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दंपति पर पहले हमला किया और फिर उनकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग पुरुष का सिर धड़ से अलग कर दिया गया, जबकि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

इस निर्मम वारदात ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *