Home / छत्तीसगढ़ / जमीन विवाद में दादा की हत्या करने वाले दोनों पोते गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

जमीन विवाद में दादा की हत्या करने वाले दोनों पोते गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

जमीन विवाद में दादा की हत्या करने वाले दोनों पोते गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 

सूरजपुर। जिले के पीढ़ा गांव में जमीन विवाद के चलते अपने ही दादा की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 62 वर्षीय बरन राजवाड़े का अपने दोनों पोतों योगता प्रसाद राजवाड़े और रोहित राजवाड़े से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन सभी पक्ष कोर्ट में पेशी के बाद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों पोतों ने पहले ट्रैक्टर से दादा को कुचलने का प्रयास किया। असफल होने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी।

 

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार होने लगे, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल