कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस में छूटा लाखों के जेवरों से भरा बैग, बिलासपुर RPF ने सुरक्षित लौटाया
बिलासपुर। कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री का लाखों रुपये के जेवरों से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया। सूचना मिलने पर बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया।
RPF ने बैग में रखे जेवर और अन्य कीमती सामान का सत्यापन करने के बाद उसके वास्तविक मालिक से संपर्क किया। पहचान और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद बैग सुरक्षित रूप से यात्री को सौंप दिया गया।
अपना कीमती सामान वापस मिलने पर यात्री ने बिलासपुर RPF की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। RPF ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या RPF से संपर्क करने की अपील की।













