Home / छत्तीसगढ़ / कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाए गए नक्सलियों के एक डंप का पता लगाया गया, जहां से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बीएसएफ और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम ने की। बरामद सामग्री में हथियार, कारतूस, बीजीएल शेल, संचार उपकरण और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। मौके से मिले विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

 

सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सघन सर्चिंग और नक्सल उन्मूलन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल