Home / छत्तीसगढ़ / रायपुरवासियों को बड़ी राहत: एलपीजी सिलेंडर से 20% सस्ती होगी PNG गैस

रायपुरवासियों को बड़ी राहत: एलपीजी सिलेंडर से 20% सस्ती होगी PNG गैस

रायपुरवासियों को बड़ी राहत: एलपीजी सिलेंडर से 20% सस्ती होगी PNG गैस

 

रायपुर के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। शहर में अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा तेजी से बढ़ाई जा रही है, जो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना में करीब 20 प्रतिशत तक सस्ती पड़ेगी। कंपनी ने अगले दो वर्षों में शहर के लगभग 20 हजार घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

 

PNG गैस पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचेगी, जिससे बार-बार सिलेंडर भरवाने की परेशानी खत्म होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को गैस खत्म होने की चिंता भी नहीं रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार PNG को एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माना जा रहा है।

 

देशभर में बढ़ती एलपीजी कीमतों और सप्लाई दबाव के बीच सरकार भी PNG नेटवर्क विस्तार पर जोर दे रही है। रायपुर में इस सुविधा के विस्तार से घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *