Home / छत्तीसगढ़ / महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का बड़ा फैसला, कोरबा निगम की MIC में 5 नए चेहरे शामिल; अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की कमान

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का बड़ा फैसला, कोरबा निगम की MIC में 5 नए चेहरे शामिल; अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की कमान

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (MIC) में बड़ा विस्तार किया गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने MIC का विस्तार करते हुए 5 नए सदस्यों को विभागीय जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही अब MIC में प्रभारी सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर 14 हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार श्री अशोक चावलानी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य तथा नगरीय नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री नरेन्द्र देवांगन को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण तथा राजस्व विभाग का प्रभारी सदस्य बनाया गया है।

वहीं श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल को खाद्य, श्री किशनलाल केंवट को शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण तथा श्री प्रेमकुमार साहू को यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

14 सदस्यों के हाथों में विभागों की कमान

विस्तारित MIC में श्री हितानंद अग्रवाल को लोक कर्म, श्रीमती भानुमति जायसवाल को पर्यावरण, श्री अजय गोंड़ को संस्कृति एवं पर्यटन तथा श्री फिरतराम साहू को जल कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह श्रीमती धनकुमारी गर्ग को मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण, श्रीमती उर्वशी राठौर को महिला एवं बाल विकास, श्रीमती ममता यादव को गरीब उपशमन, श्री अजय कुमार चन्द्रा को अग्निशमन एवं विद्युत संधारण तथा श्री सरोज शांडिल्य को उद्यानिकी विभाग का प्रभारी सदस्य बनाया गया है।

विभागीय कामकाज में बढ़ेगी MIC की भूमिका

MIC के विस्तार के बाद निगम के 14 प्रभारी सदस्य अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। इससे विकास कार्यों, विभागीय फैसलों और नगर निगम की गतिविधियों में MIC की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के इस निर्णय को निगम में विभागीय जिम्मेदारियों के व्यापक वितरण और अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब आने वाले दिनों में विस्तारित MIC के सदस्य अपने-अपने विभागों में किस तरह सक्रिय भूमिका निभाते हैं, इस पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल