Home / छत्तीसगढ़ / अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कल से, डायल-112 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कल से, डायल-112 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कल से, डायल-112 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

 

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 18 और 19 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर में डायल-112 की नई आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह पहल राज्य में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

 

दौरे के दौरान अमित शाह बस्तर क्षेत्र के नेतानार में ‘जन सुविधा केंद्र’ का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और नक्सल प्रभावित परिवारों, सुरक्षाबलों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

 

शाम को वे ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 19 मई को अमित शाह 26वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में महिला सुरक्षा, ग्रामीण बैंकिंग और अंतरराज्यीय समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *