Home / छत्तीसगढ़ / धमतरी में फायरिंग के दौरान हादसा: राइफल का चैंबर फटा, नगर सैनिक गंभीर घायल

धमतरी में फायरिंग के दौरान हादसा: राइफल का चैंबर फटा, नगर सैनिक गंभीर घायल

धमतरी में फायरिंग के दौरान हादसा: राइफल का चैंबर फटा, नगर सैनिक गंभीर घायल

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में फायरिंग अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। प्रशिक्षण के दौरान .303 राइफल का चैंबर अचानक फट गया, जिससे पास खड़े एक नगर सैनिक (होमगार्ड) जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, घटना फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हुई। अचानक राइफल का चैंबर ब्लास्ट हो गया और उसके टुकड़े जवान के सिर में जा धंसे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद जवान की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

 

घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर राइफल में तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

**फिलहाल घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *