Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी का मामला, शोएब ढेबर हिरासत में; पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी का मामला, शोएब ढेबर हिरासत में; पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी का मामला, शोएब ढेबर हिरासत में; पुलिस कर रही पूछताछरायपुर। कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है। मामले में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने उसे शनिवार देर रात हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि शोएब ढेबर दूसरे लोगों के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी भरे फोन करवाता था। जांच में धमकी देने के लिए हरियाणा के एक युवक के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक रायपुर के एक होटल में काम करता है और होटल के वाई-फाई के जरिए धमकी भरे फोन किए जाते थे। पुलिस अब होटल, वाई-फाई कनेक्शन, मोबाइल और इंटरनेट कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। जांजगीर के युवक से पूछताछ में सामने आया नाममामले में पुलिस ने पहले जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी भरा फोन करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, इसके बदले उसे करीब पांच हजार रुपये दिए जाने की जानकारी मिली। इसी पूछताछ के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सात लोगों को धमकी देने की जांचपुलिस को अब तक करीब सात लोगों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दिए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस इन मामलों के बीच संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। कॉल डिटेल, इंटरनेट कॉल, मोबाइल लोकेशन और पैसों के लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। 50 करोड़ की फिरौती वाले मामले से भी कनेक्शन की जांचकुछ दिन पहले रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर फोन कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था। पुलिस अब कुकरेजा के पिता को मिली धमकी और ढेबर परिवार से जुड़ी इस घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। कौन है शोएब ढेबर?शोएब ढेबर, शराब घोटाला मामले में आरोपित अनवर ढेबर का बेटा और रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और कारोबारी हलकों में भी चर्चा है। हालांकि, धमकी प्रकरण में शोएब की वास्तविक भूमिका को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाले लोगों से शोएब का संपर्क कैसे हुआ, उन्हें कितने पैसे दिए गए और अलग-अलग लोगों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के पीछे क्या उद्देश्य था। फिलहाल पुलिस पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल