Home / छत्तीसगढ़ / तीज पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, आज से फिर चलेगी रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन

तीज पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, आज से फिर चलेगी रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन

🚆 तीज पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, आज से फिर चलेगी रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेनबिलासपुर। तीज पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब बहाल कर दिया गया है। ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार रायपुर से कोरबा के लिए संचालित होगी। दोहरीकरण कार्य के चलते रद्द की गई थी ट्रेनदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल क्षेत्र में उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसी परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।इन कार्यों को देखते हुए रेलवे ने पहले 14 सितंबर को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया था। तीज को देखते हुए रेलवे ने बदला फैसलातीज पर्व के दौरान रायपुर, बिलासपुर और कोरबा समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का निर्णय लिया। अब ट्रेन का संचालन 14 सितंबर को निर्धारित समय के अनुसार रायपुर से कोरबा के बीच किया जाएगा। रायपुर-बिलासपुर-कोरबा यात्रियों को फायदाट्रेन के दोबारा चलने से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। तीज के अवसर पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी और त्योहार के दौरान आवागमन भी आसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल