Home / छत्तीसगढ़ / कोरबा में युवा कांग्रेस नेता का खतरनाक कारनामा! नशे में उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में बहा वाहन; केस दर्ज

कोरबा में युवा कांग्रेस नेता का खतरनाक कारनामा! नशे में उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में बहा वाहन; केस दर्ज

कोरबा में युवा कांग्रेस नेता का खतरनाक कारनामा! नशे में उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में बहा वाहन; केस दर्जकोरबा में युवा कांग्रेस नेता का खतरनाक कारनामा! नशे में उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में बहा वाहन; केस दर्ज

 

 

कोरबा। भारी बारिश के बीच कोरबा के दादर नाले में खतरनाक तरीके से वाहन पार करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शनिवार शाम युवा कांग्रेस नेता अंकित श्रीवास्तव और चंद्र कुमार कश्यप ने तेज बहाव वाले दादर नाले को स्कॉर्पियो से पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन तेज बहाव की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गया और आधा पानी में डूब गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने किया था मना

बताया गया कि भारी बारिश के कारण दादर नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था। पानी तेज गति से बह रहा था। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवारों को नाला पार नहीं करने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वाहन आगे बढ़ा दिया।

नाले के बीच पहुंचते ही स्कॉर्पियो तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहने लगी। गनीमत रही कि दोनों सवारों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

अल्कोहल मीटर से हुई जांच

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों का मौके पर अल्कोहल मीटर से परीक्षण किया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

BNS और MV Act के तहत मामला दर्ज

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, बहते पानी में वाहन से नाला पार करने की कोशिश के मामले में BNS की धारा 283 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में MV Act की धारा 185 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है और लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नाले, नदी या पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न लें। तेज बहाव में वाहन कुछ ही समय में नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *