Home / कोरबा / 200 आत्मसमर्पित माओवादियों की खोली जाएगी नसबंदी, परिवार बसाने की जताई इच्छा

200 आत्मसमर्पित माओवादियों की खोली जाएगी नसबंदी, परिवार बसाने की जताई इच्छा

200 आत्मसमर्पित माओवादियों की खोली जाएगी नसबंदी, परिवार बसाने की जताई इच्छा

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे करीब 200 माओवादी अब परिवार बसाना चाहते हैं। संगठन में रहते हुए माओवादी नेताओं के दबाव में जिन युवाओं की नसबंदी कराई गई थी, अब उनकी नसबंदी खोलने की प्रक्रिया की जाएगी।

 

इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की मदद ली जाएगी। आत्मसमर्पित माओवादियों ने प्रशासन के सामने परिवार बढ़ाने की इच्छा जताई है। इसके बाद उनकी नसबंदी रिवर्सल प्रक्रिया कराने की तैयारी की जा रही है।

 

बताया गया है कि माओवादी संगठन में रहते समय कई युवाओं की नसबंदी कराई गई थी। अब आत्मसमर्पण के बाद वे सामान्य जीवन जीने के साथ परिवार बसाना चाहते हैं। प्रशासन की ओर से उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

 

यह कदम आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *