Home / छत्तीसगढ़ / बारिश में बहा सक्शन ब्रिज का रास्ता, सुखदेवपुर-प्रतापपुर-बनारस मार्ग बंद; किसानों की बढ़ी परेशानी

बारिश में बहा सक्शन ब्रिज का रास्ता, सुखदेवपुर-प्रतापपुर-बनारस मार्ग बंद; किसानों की बढ़ी परेशानी

बारिश में बहा सक्शन ब्रिज का रास्ता, सुखदेवपुर-प्रतापपुर-बनारस मार्ग बंद; किसानों की बढ़ी परेशानी

 

सूरजपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सुखदेवपुर-प्रतापपुर-बनारस मार्ग पर स्थित काजवे का सड़क हिस्सा बह गया। पानी के तेज बहाव से सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों और किसानों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

मार्ग बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं किसानों के लिए खेतों तक पहुंचने और कृषि कार्य से जुड़ी गतिविधियों में भी दिक्कत बढ़ गई है।

 

बारिश और जलभराव के कारण काजवे पर पानी का दबाव बढ़ने से सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। ग्रामीणों ने मार्ग की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *