
बिलासपुर संप्रेक्षण गृह में नाबालिग की मौत, फांसी पर लटका मिला शव
बिलासपुर। रायगढ़ से लाकर बिलासपुर के संप्रेक्षण गृह में रखे गए एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव संप्रेक्षण गृह के भीतर फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग को दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लेकर रायगढ़ से बिलासपुर लाया गया था। संप्रेक्षण गृह में रहने के दौरान उसने कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस संप्रेक्षण गृह में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।













