
राष्ट्रपति भवन में गूंजी छत्तीसगढ़ की लोकधुन, विदेशी मेहमानों ने सराहा पारंपरिक संगीत
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। प्रदेश के पारंपरिक कलाकारों ने लोक संगीत और लोकधुनों की शानदार प्रस्तुति देकर देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और संगीत की प्रस्तुति ने राष्ट्रपति भवन के माहौल को खास बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को विदेशी अतिथियों ने भी उत्सुकता के साथ देखा और सराहा।
छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति देना गौरव का अवसर रहा। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।











