Home / छत्तीसगढ़ / नाम बदलकर शादी का आरोप, रायपुर में हंगामा; पंडरी थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता

नाम बदलकर शादी का आरोप, रायपुर में हंगामा; पंडरी थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता

नाम बदलकर शादी का आरोप, रायपुर में हंगामा; पंडरी थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता

 

रायपुर में नाम बदलकर शादी करने के आरोप को लेकर शुक्रवार को पंडरी थाना क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

 

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे विवाह किया। बाद में उसे युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में जेल भी जा चुका है। इन आरोपों के आधार पर उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल