Home / छत्तीसगढ़ / अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद वार्ड में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या बिजली संबंधी तकनीकी खराबी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

इस घटना के बाद अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते मरीजों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल