Home / छत्तीसगढ़ / खजाने की तलाश में 21 लोगों को बनाया गया निशाना? बलौदाबाजार में 8 मौतों के बाद ग्रामीणों का बड़ा दावा

खजाने की तलाश में 21 लोगों को बनाया गया निशाना? बलौदाबाजार में 8 मौतों के बाद ग्रामीणों का बड़ा दावा

खजाने की तलाश में 21 लोगों को बनाया गया निशाना? बलौदाबाजार में 8 मौतों के बाद ग्रामीणों का बड़ा दावा

 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के खर्वे गांव में चार महीनों के भीतर हुई आठ संदिग्ध मौतों के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों का दावा है कि यह घटनाएं कथित रूप से जमीन में छिपे खजाने की तलाश से जुड़ी हो सकती हैं। उनका आरोप है कि कुल 21 लोगों को निशाना बनाया गया था, जिनमें से आठ की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य लोग किसी तरह बच गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

 

ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस, फॉरेंसिक, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। एक शव को पहले ही कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए भेजा जा चुका है, जबकि अन्य दफन शवों को भी वैज्ञानिक जांच के लिए निकाला जा रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सभी मृतकों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल