पंडरी के आरवी स्क्वायर में गैंगवार, खूनी हमले से मचा हड़कंप; पुरानी रंजिश में बदमाशों के बीच भिड़ंत
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित आरवी स्क्वायर में शनिवार रात गैंगवार की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वर्चस्व और पुराने विवाद को लेकर दो बदमाश गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें एक गैंग सरगना गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।













