Home / छत्तीसगढ़ / विश्व रक्तदाता दिवस पर यूजीसी का निर्देश, कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता अभियान

विश्व रक्तदाता दिवस पर यूजीसी का निर्देश, कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता अभियान

विश्व रक्तदाता दिवस पर यूजीसी का निर्देश, कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता अभियान

 

बिलासपुर। 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बिलासपुर सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विशेष अभियान, संगोष्ठियां, शपथ कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

यूजीसी ने संस्थानों से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा समाज में रक्तदान के महत्व का संदेश फैलाने को कहा है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की थीम “वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी: गिव ब्लड, सेव लाइव्स” रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

 

कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नियमित रक्तदान के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी। यूजीसी ने सभी संस्थानों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *