Home / छत्तीसगढ़ / हार्ट अटैक से बेटे की मौत, अस्पताल पहुंचने की जल्दबाजी में हादसे का शिकार हुए माता-पिता

हार्ट अटैक से बेटे की मौत, अस्पताल पहुंचने की जल्दबाजी में हादसे का शिकार हुए माता-पिता

हार्ट अटैक से बेटे की मौत, अस्पताल पहुंचने की जल्दबाजी में हादसे का शिकार हुए माता-पिता

 

बालोद। जिले में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू (30) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की गंभीर हालत की सूचना मिलने पर उसके माता-पिता अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उनका भी सड़क हादसा हो गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, प्रेम साहू जिले के चर्चित युवा लोक कलाकार थे। शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। बेटे की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही माता-पिता उसे देखने अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ओर बेटे की असमय मौत का सदमा, तो दूसरी ओर माता-पिता के घायल होने से परिजनों पर दोहरी मार पड़ी है। स्थानीय लोगों और कलाकारों ने प्रेम साहू के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल