CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों में दो पालियों में संपन्न होगी।
CGPSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। मुख्य परीक्षा में भाषा, निबंध और सामान्य अध्ययन सहित कुल सात प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा पूरी तरह वर्णात्मक (डिस्क्रिप्टिव) स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
इससे पहले मुख्य परीक्षा मई में प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने संशोधित अधिसूचना जारी कर परीक्षा तिथियों में बदलाव किया था। अब परीक्षा 6 से 9 जून के बीच आयोजित होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार चरण के लिए बुलाया जाएगा।












