Home / छत्तीसगढ़ / मरवाही के जंगल में चार हाथियों का डेरा, गांवों में हाई अलर्ट जारी

मरवाही के जंगल में चार हाथियों का डेरा, गांवों में हाई अलर्ट जारी

मरवाही के जंगल में चार हाथियों का डेरा, गांवों में हाई अलर्ट जारी

 

बिलासपुर। मरवाही वन परिक्षेत्र के जंगल में चार हाथियों के दल के पहुंचने से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम घुसरिया के जंगल स्थित एक जलाशय के पास चार हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। भीषण गर्मी के बीच हाथी पानी और भोजन की तलाश में क्षेत्र में पहुंचे हैं। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे रात के समय जंगल या खेतों की ओर न जाएं और हाथियों की सूचना मिलने पर तुरंत वन अमले को जानकारी दें। विभाग का कहना है कि हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार, हाथियों का यह दल फिलहाल जंगल क्षेत्र में ही मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *