बिलासपुर में अब होगी इबोला वायरस की जांच, CIMS में शुरू होगी RT-PCR टेस्टिंग की तैयारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब बिलासपुर स्थित Chhattisgarh Institute of Medical Sciences (CIMS) में इबोला वायरस की जांच की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत RT-PCR तकनीक से इबोला वायरस के सैंपलों की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गंभीर और संक्रामक बीमारियों की पहचान के लिए अत्याधुनिक लैब सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। CIMS में इबोला जांच की व्यवस्था होने से प्रदेश के मरीजों के सैंपल बाहर भेजने की आवश्यकता कम होगी और रिपोर्ट मिलने में भी तेजीकारियों का कहना है कि लैब में आवश्यक उपकरण, तकनीकी संसाधन और विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया जारी है। इबोला जैसे खतरनाक वायरस की समय पर पहचान और निगरानी के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, RT-PCR जांच के जरिए वायरस की सटीक और त्वरित पहचान संभव होती है, जिससे किसी भी संभावित संक्रमण की स्थिति में तुरंत चिकित्सा और नियंत्रण उपाय किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसे प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।













