Home / छत्तीसगढ़ / सुशासन शिविर में गरमाया माहौल, भाजपा नेता पर भड़के जनपद CEO; वायरल वीडियो में चुप रहे विधायक

सुशासन शिविर में गरमाया माहौल, भाजपा नेता पर भड़के जनपद CEO; वायरल वीडियो में चुप रहे विधायक

सुशासन शिविर में गरमाया माहौल, भाजपा नेता पर भड़के जनपद CEO; वायरल वीडियो में चुप रहे विधायक

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम थनौद में आयोजित सुशासन त्योहार के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सामुदायिक भवन निर्माण और भुगतान को लेकर जनपद पंचायत के CEO रूपेश पांडेय और भाजपा नेता पुराण देशमुख के बीच तीखी बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, भुगतान संबंधी मुद्दे पर चर्चा के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि CEO रूपेश पांडेय ने भाजपा नेता से नाराजगी जताते हुए कहा, “तेरे को जो करना है कर।” इस दौरान मौके पर मौजूद विधायक पूरे घटनाक्रम के बीच शांत नजर आए और उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

 

वायरल वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष और स्थानीय लोगों की ओर से मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई इस बहस ने सुशासन शिविर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

फिलहाल मामले को लेकर किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *