Home / छत्तीसगढ़ / मस्तूरी NH-49 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बलेनो की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत

मस्तूरी NH-49 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बलेनो की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत

मस्तूरी NH-49 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बलेनो की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत

 

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार बिजली मिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक अपने काम से लौट रहा था तभी तेज गति से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *