Home / छत्तीसगढ़ / IAS-IPS अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब मिलेगा 60% DA

IAS-IPS अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब मिलेगा 60% DA

IAS-IPS अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब मिलेगा 60% DA

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद IAS, IPS और IFS अधिकारियों का डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। नई दरें जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

 

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप की गई है। इससे प्रदेश में पदस्थ ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा। बढ़े हुए डीए का लाभ अधिकारियों को आगामी वेतन भुगतान में मिलने की संभावना है।

 

महंगाई भत्ता कर्मचारियों और अधिकारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर इसमें संशोधन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *