Home / छत्तीसगढ़ / सनरूफ खोल BMW में डांस करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त की कार

सनरूफ खोल BMW में डांस करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त की कार

सनरूफ खोल BMW में डांस करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त की कार

 

बिलासपुर में लग्जरी BMW कार की सनरूफ खोलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामला ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, 24 मई को शहर की सड़क पर चलती BMW कार में युवती सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती नजर आई। राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

 

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और कार मालिक सहित संबंधित लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की हरकतें न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि हादसे का कारण भी बन सकती हैं।

 

घटना के बाद पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर स्टंट या खतरनाक गतिविधियों से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *