Home / छत्तीसगढ़ / 30 साल से सड़क, बिजली और पानी के लिए तरस रहे 18 परिवार, नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

30 साल से सड़क, बिजली और पानी के लिए तरस रहे 18 परिवार, नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

30 साल से सड़क, बिजली और पानी के लिए तरस रहे 18 परिवार, नाले का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंडाहुर के आश्रित गांव मातालकुडूम में आज भी मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव बना हुआ है। गांव के करीब 18 परिवार पिछले 30 वर्षों से सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। भीषण गर्मी के बीच गांव में पेयजल संकट और गहरा गया है, जिसके चलते लोगों को नाले का पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने से बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। वहीं बिजली सुविधा नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *