ड्राइवर से गाली-गलौज और अफसरों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, जांजगीर के कार्यपालन अभियंता निलंबित
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर अपने विभाग के ड्राइवर से अभद्र भाषा में बात करने और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर और अधिकारी के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो में कार्यपालन अभियंता ड्राइवर को धमकाते और अपशब्द बोलते सुनाई दे रहे थे। मामले ने तूल पकड़ने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाया गया।













