Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

 

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और धूलभरी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर समेत आसपास के इलाकों में शाम के समय मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और आंधी के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को परेशानी बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *