छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: रायपुर-बिलासपुर में बारिश और तेज हवाएं, जल्द लौटेगी भीषण गर्मी
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को कई इलाकों में बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के ऊपर बने सिस्टम और छत्तीसगढ़ के आसपास सक्रिय चक्रवाती प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ने और हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई है। राज्य के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।













